Unlock exclusive pricing and special offers reserved just for YOU.
Elite Access is Enabled !
About Us
Where passion meets purpose, discover our story.
नेशनल फ्यूचर पार्टी की स्थापना वर्ष 2011 में श्री बजरंगलाल साहू द्वारा की गई थी। उन्होंने अपने जीवनकाल में कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर समाज में गरीबों और पिछड़ों के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। परंतु, सरकारी मंचों से बार-बार निराशा मिलने पर यह महसूस हुआ कि समाज की बात प्रभावी रूप से उठाने के लिए एक राजनीतिक मंच की आवश्यकता है।
इसी सोच के साथ, श्री बजरंगलाल साहू ने अपनी सुपुत्री रेखा नेतवाल और अन्य साथियों के साथ मिलकर गरीबों को उनकी शक्ति का एहसास दिलाने हेतु एक राजनीतिक पार्टी के गठन का निर्णय लिया। उनका मानना था कि गरीब, मजदूर और किसान की आवाज़ संसद और विधानसभा तक पहुंचनी चाहिए।
इसी विचारधारा के आधार पर नेशनल फ्यूचर पार्टी का गठन हुआ, जिसकी प्रथम अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी साहू बनीं। इसका मुख्यालय पुनागली मण्डी, अजमेर (राजस्थान) में स्थापित किया गया। वर्ष 2011 में पार्टी को भारतीय निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली में एक राजनीतिक दल के रूप में पंजीकृत किया गया।
पार्टी ने अजमेर नगर निगम, राजस्थान विधानसभा और संसद के चुनावों में भाग लिया। भले ही उम्मीदवार हार गए, लेकिन पार्टी का हौसला कम नहीं हुआ। संगठन को मजबूत बनाने के लिए कई जनहित आंदोलनों के माध्यम से पार्टी ने पूरे भारत में अपनी पकड़ बनाई।
आज पार्टी के हजारों कार्यकर्ता पूरे भारत में पार्टी की विचारधारा के साथ जुड़कर कार्य कर रहे हैं। दिनांक 23 जून 2025 को श्री बजरंगलाल साहू ने अपने पारिवारिक कारणों, उम्र और स्वास्थ्य को देखते हुए अध्यक्ष पद से त्याग पत्र दे दिया। इसके बाद 4 जुलाई 2025 को कार्यकारिणी बैठक में सर्वसम्मति से श्री मनोज शर्मा को अंतरिम अध्यक्ष चुना गया।
श्री मनोज शर्मा एक क्रांतिकारी नेता हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी नई सोच और मजबूती के साथ देशभर में नगर निगम, विधानसभा एवं संसद के चुनावों में भाग लेगी और समाज के अंतिम व्यक्ति तक आवाज पहुंचाने का कार्य करती रहेगी।
स्वच्छ, स्वस्थ, समृद्ध, सुंदर, अखंड एवं आत्मनिर्भर भारत के लिए...
• स्वदेशी कृषि
• स्वदेशी आहार
• स्वदेशी शिक्षा
• स्वदेशी भाषा
• स्वदेशी चिकित्सा
• स्वदेशी परिधान
• स्वदेशी संस्कृति
• प्लास्टिक प्रदूषण एवं नशा नियंत्रण
इन्हीं सभी प्रकार की समस्याओं के समाधान के लिए नेशनल फ्यूचर पार्टी सम्पूर्ण भारत में एक आंदोलन चला रही है। अपने-अपने क्षेत्रों में अहिंसात्मक आंदोलन खड़ा करने में हमारा साथ दीजिए।
यह आज़ाद भारत की पहली क्रांति होगी जो गलत व्यवस्था के खिलाफ लड़ी जाएगी — जहाँ गरीब, किसान, मजदूर के नेतृत्व वाली सरकार का गठन होगा।
आइए, हम सब मिलकर नेशनल फ्यूचर पार्टी के साथ जुड़कर एक नए भारत का निर्माण करें।